Aadhaar Safety feature: आधार आज के समय में एक काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। आधार कार्ड का इस्तेमाल अभी बैंकिंग, मोबाइल कनेक्शन से लेकर सरकारी सेवाओं तक तकिया है। ऐसे में कई बार आपके आधार का गलत इस्तेमाल होने की चिंता बनी रहती है। अगर आपको लग रहा है कि आपके आधार का कहीं गलत इस्तेमाल हो रहा है। तो बता दें कि आधार में एक काम का “आधार लॉक/अनलॉक” फ़ीचर है जिससे आप कंट्रोल कर सकते हैं।

आपके आधार को ज्यादा सुरक्षित बनाने और आपको ज्यादा कंट्रोल देने के लिए, UIDAI आपको अपना आधार नंबर लॉक या अनलॉक करने देता है। लॉक होने पर यह कुछ फीचर को काम करने से रोकता है। यहां हम आपको आपके आधार को लॉक अनलॉक करने का तरीका बताने जा रहे हैं…

‘AI के गॉडफादर’ Yann LeCun ने आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस को बताया बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया आइडिया

क्या करता है यह फीचर?

आप जब अपना आधार लॉक करते हैं तो फिर यह आपके आधार नंबर (UID) का इस्तेमाल करके ऑथेंटिकेशन को कुछ समय के लिए बंद कर देता है। यानी कोई भी कंपनी अलग-अलग सर्विस के लिए आपकी पहचान वेरिफाई करने के लिए आपके आधार नंबर का इस्तेमाल नहीं कर सकती है।

आप अभी भी ऑथेंटिकेशन के लिए अपने वर्चुअल ID (VID) का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके आधार से जुड़ा एक टेम्पररी 16-डिजिट का नंबर है।

Voice Assistant प्राइवेसी विवाद: बिना इजाजत यूजर डेटा कलेक्ट करने का मामला, Google देगा 1118 करोड़ का मुआवज़ा

UIDAI वेबसाइट के जरिए आधार को कैसे लॉक करें?

– सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
– यहां माई आधार सेक्शन में आधार लॉक एंड अनलॉक सर्विस पर क्लिक करें।
– अब UID लॉक चुनें और अपना UID नंबर, पूरा नाम और पिन कोड डालें।
– इसके बाद आप SMS से वन-टाइम पासवर्ड (OTP) पाना चुन सकते हैं या mAadhaar ऐप से जेनरेट हुआ टाइम-बेस्ड वन टाइम पासवर्ड (TOTP) इस्तेमाल कर सकते हैं।
– फिर मिला हुआ OTP या TOTP डालें और रिक्वेस्ट सबमिट करें।
– इसके बाद सक्सेसफुली लॉक होने के बाद, आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज मिलेगा।

mAadhaar ऐप के जरिए आधार को कैसे लॉक करें?

– सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से mAadhaar ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
– अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और OTP का इस्तेमाल करके ऐप में लॉग इन करें।
– सर्विसेज सेक्शन में जाएं और आधार लॉक/अनलॉक चुनें।
– लॉक आधार चुनें और स्क्रीन पर दिए गए इंस्ट्रक्शन को फॉलो करें।
– वेरिफिकेशन के लिए आपको अपना आधार नंबर और OTP डालना पड़ सकता है।

आधार को अनलॉक कैसे करें?

आधार को अनलॉक करने के लिए आधार कार्ड होल्डर के पास लेटेस्ट 16 डिजिट का VID होना चाहिए

– आधार नंबर होल्डर को UIDAI वेबसाइट पर जाना होगा।
– यहां पर अनलॉक बटन को सिलेक्ट करें।
– यहां लेटेस्ट VID और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
– अब सेंड OTP पर क्लिक करें या TOTP चुनें और सबमिट पर क्लिक करें।
– अब आपका UID सक्सेसफुली अनलॉक हो जाएगा।