PNG कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर
केंद्र सरकार ने एलपीजी आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) उपभोक्ता एलपीजी सिलेंडर नहीं ले पाएंगे। सरकार ने गजट अधिसूचना जारी की है। एलपीजी की कमी के कारण देश भर में लंबी कतारें लग रही हैं। सरकार घरेलू एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर ध्यान दे रही है और जमाखोरी रोकने के लिए छापेमारी कर रही है।