Raj Yog: हथेली की ये रेखाएं और चिह्न देते हैं राजयोग बनने के संकेत
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ में बने कुछ निशान राजयोग बनाते हैं, जो व्यक्ति को भौतिक सुख, धन और राजा जैसा जीवन देते हैं। घोड़े, पेड़, स्तंभ, मछली, शक्ति, तोमर, बाण, रथ या ध्वजा जैसे निशान धन और उच्च पद दिलाते हैं। जिन लोगों की हथेली में पुण्य रेखा और शनि रेखा होती है, उन्हें प्रशासनिक पद मिलता है। ऐसे लोग दानी और दूरदर्शी भी होते हैं।