Holi 2026 Date: 3 या 4 मार्च, किस दिन खेली जाएगी होली? जानें धुलंडी की सही तारीख
2026 में होली 4 मार्च को मनाई जाएगी, क्योंकि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण है, जो भारत में दिखाई देगा। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, ग्रहण के दौरान रंग खेलना अशुभ माना जाता है। होलिका दहन 2 मार्च की शाम या 3 मार्च को सुबह किया जा सकता है। ग्रहण के सूतक काल के कारण 3 मार्च को होली खेलना संभव नहीं होगा। ग्रहण के बाद स्नान करके या 4 मार्च को होली खेलना लाभकारी होगा।