Amalaki Ekadashi 2026: आयुष्मान योग में आमलकी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, पारण का समय और आरती
आमलकी एकादशी 2026 फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में 27 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत का विधान है। इस बार रवि योग, आयुष्मान योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इसका महत्व और बढ़ गया है। इस दिन शिव-पार्वती की पूजा का भी विशेष महत्व है, क्योंकि इसे रंगभरी एकादशी भी कहा जाता है। व्रत का पारण 28 फरवरी को होगा।