बीजेपी में अलग-थलग चल रहे वरुण गांधी के बदलेंगे दिन? पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
वरुण गांधी ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वरुण ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए इसे सौभाग्य बताया और पीएम का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने की बात कही। उन्होंने पीएम मोदी के व्यक्तित्व को पितृवत स्नेह और देशवासियों के सच्चे अभिभावक के रूप में वर्णित किया।