Surajkund Mela accident 2026, Faridabad swing collapse, Inspector Jagdish Prasad death
1 / 51

सूरजकुंड मेले में गिरा झूला, लोगों को बचाने दौड़े पुलिसकर्मी की मौत, 12 घायल- VIDEO वायरल

पुलिस ने बताया कि इंस्पेक्टर और अन्य घायलों को इलाज के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल ले जाया गया। इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की बाद गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई।

Swipe up for next shorts
Kalyan banerjee on Chhath Puja, west bengal, bengal, BJP,TMC
2 / 51

‘बंगाल बंगालियों के लिए है या फिर बिहारियों के लिए?’, कल्याण बनर्जी के बयान पर भड़की BJP

पश्चिम बंगाल में छठ पूजा को लेकर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी की टिप्पणी पर सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। कल्याण बनर्जी ने कहा था कि बंगाल में बंगाली अब दोयम दर्जे के नागरिक बन गए हैं। इस पर भाजपा ने कहा कि सांसद अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।

Swipe up for next shorts
Jammu and Kashmir vs Tamil Nadu, J&K vs TN, Syed Mushtaq Ali Trophy 2026
3 / 51

SMAT 2026: तमिलनाडु का बिगड़ा संतुलन, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 6 रन से झेली हार

खेल 10 hr ago

वरुण चक्रवर्ती को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में फिर चोट लग गई। गेंदबाजी करने वाले दाएं हाथ में चोट के कारण वह जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले से बाहर रहे। इस मैच में जम्मू-कश्मीर ने 201/7 रन बनाए, जबकि तमिलनाडु की टीम 195/9 रन ही बना पाई और छह रन से हार गई।

Swipe up for next shorts
Ashutosh dixit, IAF chief, Chief of Integrated Defence Staff Air Marshal Ashutosh Dixit
4 / 51

‘यह हनी ट्रैप नहीं है, असल में यह…’, जासूसी की धमकियों पर बोले एयरफोर्स चीफ

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने सोमवार को इंडियन एयरफोर्स (IAF) के अधिकारियों को निशाना बनाने वाले कथित हनी ट्रैप मामले पर अपनी बात रखी है। उन्होंने विवाद को लेकर कहा कि इस तरह की कोशिशें साइबर जासूसी हैं।

UP Police SI Supplementary Result 2026, UP Police SI Final Result 2026, UP SI Selection List PDF, UPPRPB SI Result 2026, UP Police SI Bharti 2020-21
5 / 51

यूपी पुलिस एसआई फाइनल रिजल्ट जारी, Direct Link से चेक करें पीडीएफ में अपना नाम

जिन उम्मीदवारों का नाम चयन सूची में है, उन्हें भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर आगे जारी होने वाले निर्देशों पर नजर रखनी चाहिए। दस्तावेजों, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, पहचान पत्र और लागू होने पर श्रेणी प्रमाणपत्रों को तैयार रखें। नियुक्ति, आवंटन या प्रशिक्षण से जुड़ी तारीखों को लेकर कोई भी निर्णय लेने से पहले आधिकारिक सूचना की पुष्टि जरूर करें।

Usman Khawaja, Sandpaper Scandal, David Warner, Steve Smith
6 / 51

सैंडपेपर कांड में 3 से ज्यादा खिलाड़ी दोषी थे? उस्मान ख्वाजा के खुलासे से फिर उठे सवाल

खेल 13 hr ago

ऑस्ट्रेलिया के सैंडपेपर कांड पर आठ साल बाद फिर विवाद गहरा गया है। उस्मान ख्वाजा ने अपनी किताब में 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे से जुड़े कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि डेविड वॉर्नर को दो महीने पहले ही इन बातों की जानकारी दे दी थी। उस्मान ख्वाजा का मानना है कि इस विवाद में सिर्फ तीन खिलाड़ियों को जिम्मेदार ठहराने के बजाय पूरी टीम को सामूहिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी।

DK Shivakumar, CM DK Shivakumar, Karnataka news
7 / 51

शिवकुमार कैबिनेट में जल्द शामिल होगी महिला मंत्री, सीएम ने आलाकमान के सामने उठाया मुद्दा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की दिल्ली यात्रा ने उनके मंत्रिमंडल में एक महिला मंत्री को शामिल करने की संभावनाओं को फिर से हवा दे दी है। दिल्ली यात्रा से पहले, डीके शिवकुमार ने रविवार को कहा कि मंत्रिमंडल में किसी महिला सदस्य को शामिल किया जाए या नहीं इसका फैसला कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा।

JEE Advanced 2027, JEE Advanced 2027 Exam Date, JEE Advanced Eligibility Criteria 2027, JEE Advanced Registration 2027, IIT Admission 2027
8 / 51

जेईई एडवांस एग्जाम की तारीख घोषित, जानें पात्रता से लेकर रजिस्ट्रेशन तक कंप्लीट डिटेल

सिर्फ परीक्षा क्वालिफाई कर लेना किसी पसंदीदा IIT या ब्रांच में सीट मिलने की गारंटी नहीं है। दाखिला रैंक, सीटों की उपलब्धता, श्रेणी और उम्मीदवार की चुनी गई प्राथमिकताओं पर निर्भर करेगा।

India vs New Zealand Test Series, India vs New Zealand 2026, Rob Walter, Basin Reserve Pitch Report
9 / 51

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के कोच ने बताया पिच का मिजाज

खेल 15 hr ago

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के कोच रोब वाल्टर ने बेसिन रिजर्व की पिच को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि वेलिंगटन में बल्लेबाजों और गेंदबाजों में से किसे मदद मिल सकती है। भारतीय टीम ने भी स्पिनर कुलदीप यादव की जगह तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को स्क्वॉड में शामिल किया है।

Rinku Singh Wedding, Priya Saroj, PM Narendra Modi, Rinku Singh Marriage Date
10 / 51

रिंकू ने पीएम मोदी को दिया शादी का न्योता, 4 दिसंबर को सांसद प्रिया सरोज से करेंगे विवाह

खेल 16 hr ago

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने विवाह के लिए आमंत्रित किया है। रिंकू सिंह ने परिवार के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की। रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में होगी।

RBSE Board Exam 2027, Rajasthan Board Exam 2027, RBSE Class 10 Exam Date 2027, RBSE Class 12 Exam Date 2027, Rajasthan Board Time Table 2027
11 / 51

आरबीएसई 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल बदला, नई तारीखों पर आया बड़ा अपडेट

फरवरी में परीक्षा नहीं कराने की घोषणा के बाद मार्च में परीक्षा होने की संभावना को लेकर चर्चा हो सकती है, लेकिन आरबीएसई ने अभी मार्च 2027 की तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। संशोधित कार्यक्रम जारी होने के बाद ही परीक्षा की सही तारीखें स्पष्ट होंगी।

Jay Shah, ICC Chairman, Jay Shah Re-elected ICC Chairman
12 / 51

जय शाह फिर बने ICC चेयरमैन, दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चुने गए

खेल 17 hr ago

जय शाह फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के चेयरमैन चुने गए हैं। बाली में हुई बोर्ड बैठक में उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चुना गया। साल 2024 में 36 साल की उम्र में ICC के सबसे युवा अध्यक्ष बने जय शाह के सामने अब लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी और खेल के वैश्विक विस्तार की अहम जिम्मेदारी होगी।

Bangladesh vs South Africa, Towhid Hridoy, Litton Das, Kagiso Rabada
13 / 51

बांग्लादेश का साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर

खेल 17 hr ago

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया। 22 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद तौहीद हृदोय और लिटन दास ने छठे विकेट के लिए 206 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। तौहीद हृदोय ने 137 रन का शानदार शतक जड़ा। लिटन दास 92 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश ने पहले दिन छह विकेट पर 327 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर खड़ा किया।

UPESSC Assistant Professor Admit Card 2026, UP Assistant Professor Admit Card 2026, UPESSC Admit Card Download Link, UP Assistant Professor Exam Date 2026
14 / 51

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट, यहां है Direct Link

UPESSC की इस भर्ती का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों को भरना है। भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 04/2026 जारी किया गया था। अब लिखित परीक्षा की तारीख नजदीक होने के कारण उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की तैयारी भी कर लेनी चाहिए।

ICC T20 World Cup, Men's T20 World Cup 2028, Women's T20 World Cup 2028
15 / 51

T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए क्वालिफिकेशन का रोडमैप, जानें पुरुष-महिला टूर्नामेंट का गणित

खेल 18 hr ago

आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2028 के क्वालिफिकेशन का पूरा रोडमैप जारी कर दिया है। पुरुषों के ग्लोबल क्वालिफायर में 16 टीमें 8 स्थानों के लिए भिड़ेंगी, जबकि महिला टूर्नामेंट के लिए 10 टीमें पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं। जानें दोनों टूर्नामेंट में सीधा प्रवेश पाने वाली टीमों और क्वालिफायर से जगह बनाने वाली टीमों का पूरा गणित।

आज का टैरो राशिफल 16 नवंबर 2026, Aaj Ka Tarot Rashifal 16 November 2026, Tarot Rashifal 16 November 2026, today tarot horoscope 16 November 2026, daily tarot horoscope hindi, आज का टैरो कार्ड राशिफल 16 नवंबर 2026, monthly horoscope November 2026, tarot card reading today, aaj ka tarot horoscope, aries tarot horoscope today, taurus tarot horoscope today, gemini tarot horoscope today, cancer tarot horoscope today, leo tarot horoscope today, virgo tarot horoscope today, libra tarot horoscope today,
16 / 51

मेष से लेकर मीन राशि का कैसा होगा आज का दिन, जानिए सोमवार का टैरो राशिफल

horoscope 22 hr ago

Aaj Ka Tarot Horoscope 16 November 2026: आज कुछ राशि के जातक अपने करियर या बिजनेस के लिए स्पष्ट निर्णय ले सकते हैं। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का दैनिक टैरो राशिफल

Neha Bora, delhi, air pollution, AISA, delhi ncr
17 / 51

‘मंडे का क्या प्लान है…’, नेहा बोरा ने लोगों से की मंत्री के दफ्तर पहुंचने की अपील

दिवाली के बाद इन दिनों दिल्ली एनसीआर में हवा लगातार खराब होती जा रही है। कई जगहों पर तो एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 पार दर्ज की जा रही है। खराब हवा के मुद्दे को लेकर वाम दल का छात्र संगठन AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा लगातार आवाज उठा रही हैं। उन्होंने रविवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐलान किया है कि वह केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय पहुंचेगी।

Akwan cyclone, Andhra Pradesh cyclone alert, Andhra Pradesh third cyclone threat, Bay of Bengal low pressure area, third cyclone in a month, IMD cyclone update, Andhra Pradesh weather forecast, Andhra coast storm threat, November 2026 cyclone, Bay of Bengal cyclone track, heavy rain Andhra Pradesh, Andhra Pradesh rainfall warning, अर्नब और मुरासु साइक्लोन, साइक्लोन
18 / 51

अर्नब और मुरासु के बाद एक और साइक्लोन का खतरा, मौसम विभाग ने बताया कब आएगा ‘अकवान’?

अर्नब और मुरासु साइक्लोन को आए हुए अभी एक भी माह नहीं हुए हैं कि एक और शक्तिशाली साइक्लोन यानी चक्रवात का खतरा मंडराने लगा है। रविवार को मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक और चक्रवात आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है।

Amit Shah, Rahul gandhi, Bharat summit, congress, BJP
19 / 51

‘देश-विदेश से वामपंथियों को बुलाया’, कांग्रेस के ‘भारत समिट 2026’ को लेकर अमित शाह

महाराष्ट्र में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार तीन बार चुनाव हारने की अपनी हताशा को अलग-अलग तरीकों से निकाल रही है।

Karnataka, GST, Karnataka Police
20 / 51

कर्नाटक में 15,000 रुपये कमाने वाले शख्स के नाम पर 350 करोड़ का GST ट्रांजेक्शन

कर्नाटक में एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां हर महीने 15000 रुपये कमाने वाले एक व्यक्ति को उसके नाम 350 करोड़ रुपये के लेनदेन का मामला सामने आया है। व्यक्ति को इसकी जानकारी तब लगी जब उसके घर जीएसटी अधिकारी पहुंचे और उन्होंने बताया कि उसके नाम और अन्य डिटेल के जरिए 350 करोड़ रुपये के लेनदेन किए गए हैं।

Union minister Kiren Rijiju, Congress leader Rahul Gandhi, Congress, BJP
21 / 51

‘देश के अपमान पर हंसने वाले लोग…’, इतावली नेता के नारे पर किरेन रिजिजू का राहुल पर हमला

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक द्वारा "वोट चोर, गद्दी छोड़" का नारा लगाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं पर तंज कसा है। शनिवार को हैदराबाद में कांग्रेस के 'भारत समिट 2026' के दौरान, इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक ने "वोट चोर, गद्दी छोड़" का नारा लगाया था।

nyay shakti series, justice sunita agarwal, supreme court
22 / 51

21 साल की वकालत से सुप्रीम कोर्ट तक, जानिए जस्टिस सुनीता अग्रवाल की कहानी

गुजरात हाईकोर्ट से विदाई के वक्त भी उन्होंने महिला वकीलों को यही संदेश दिया था कि परिस्थितियों, सामाजिक अपेक्षाओं और दूसरों के संदेह को कभी अपनी सफलता की सीमा न बनने दें। यानी परिस्थितियों से हारें नहीं, बल्कि अपने सपनों को नई उड़ान दें।

difference between parinay and vivah, difference between parinay and shaadi, meaning of the phrase parinay sutra mein bandhna
23 / 51

सही हिंदी 64: ‘परिणय’ का अर्थ क्या है? जानें परिणय और विवाह में अंतर, शब्द का सही प्रयोग

एजुकेशन November 15, 2026

शादी और विवाह के लिए आपने ‘परिणय’ शब्द का इस्तेमाल जरूर सुना होगा। ‘परिणय सूत्र में बंधना’ जैसे वाक्य का आखिर क्या अर्थ है? जानें परिणय का सही अर्थ, विवाह से इसका अंतर, समानार्थी शब्द और व्याकरण संबंधी जानकारी।

aastha kunj park gangrape case, gangrape case, delhi police
24 / 51

दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 450 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की

जांचकर्ताओं ने घटनाक्रम और आरोपियों की कथित संलिप्तता को साबित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज, काल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर), फोरेंसिक साक्ष्य और पीड़िता के बयान का सहारा लिया है। आरोपपत्र के अनुसार, यह घटना 21 सितंबर की शाम को हुई थी, जब लड़की अपना जन्मदिन मनाने के लिए अपने नाबालिग मित्र के साथ पार्क में गई थी।

digital arrest, noida news, retired american lawyer, retired New York lawyer, atul talwar loses Rs 4 cr
25 / 51

15 दिन तक डिजिटल अरेस्ट: अमेरिकी सेवानिवृत्त वकील से 3.80 करोड़ ठगे

अतुल तलवार वर्ष 1982 में महज 18 साल की उम्र में दिल्ली से न्यूयार्क गए थे। इसी साल सितंबर के मध्य में सेवानिवृत्त होकर भारत लौटे थे। उनकी योजना जनवरी तक नोएडा स्थित अपनी दिवंगत मां के घर का सौंदर्यीकरण कराकर यहीं बसने की थी।

west bengal news, suvendu adhikari, mamata banerjee, kalipuja
26 / 51

‘मां काली के प्रकोप से…’ , शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर तंज

बनर्जी का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री ने कहा, जिस व्यक्ति ने पुलिस को मां काली की प्रतिमा को प्रिजन वैन में ले जाने का निर्देश दिया था, उसे महालया के दिन खुद ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्हें देवी के कोप का सामना करना पड़ा।

pm modi, dk shivkumar, Karnataka CM, metro ticket
27 / 51

‘मेरे पास पैसे नहीं थे, मैंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा…’, कर्नाटक सीएम डीके शिवकुमार

शिवकुमार ने पिंक लाइन मेट्रो में पत्रकारों के साथ यात्रा करते हुए कहा, मेरे पास पैसे नहीं थे। इसलिए मैंने उनसे (प्रधानमंत्री) कहा कि आप मेरा टिकट खरीद दीजिए। उन्होंने मेरे लिए भी अपना कार्ड स्वाइप किया। मोदी ने 13 नवंबर को इसका उद्घाटन किया था।

supriya sule, sunetra pawar, ajit pawar, necp merger talks, ncp merger news, supriya sule news, supriya sule statement
28 / 51

NCP के मर्जर की बात खत्म, जानिए सुप्रिया और सुनेत्रा ने क्या कहा?

सुनेत्रा पवार का यह बयान NCP के टॉप लीडरशिप की तरफ से पहला ऑफिशियल इनकार है। तीन हफ्ते पहले NCP के सीनियर नेताओं की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मर्जर की बातचीत में तेजी आई थी। हालांकि, इस बैठक में सुनेत्रा पवार शामिल नहीं थीं।

Delhi Police file FIR, Delhi Police, Yamuna river, dead fish
29 / 51

यमुना में मरी हुई मछलियां दिखने पर BJP-APP में विवाद, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार के पास यमुना में मरी हुई मछलियां तैरती दिखने के कथित सोशल मीडिया वीडियो को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। इस घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मछलियों की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

delhi air pollution, delhi, air pollution, centre govt
30 / 51

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते पॉल्यूशन पर केंद्र सख्त, 191 उद्योगों को तुरंत सील करने का आदेश

दिल्ली एनसीआर में एयर क्वालिटी 'गंभीर' (severe) कैटेगरी में पहुंचने के एक दिन बाद केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक की। उन्होंने कई कदम उठाने के निर्देश दिए, जिसमें राज्यों से यह कहना भी शामिल है कि वे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के शहरों में प्रदूषण रोकने वाले उपायों को लागू करने की सीधी जिम्मेदारी के लिए सचिव स्तर के अधिकारियों को नामित करें।

Manickam Tagore, tamilnadu, Karnataka CM, D K Shivakumar, Mekedatu dam on Cauvery River
31 / 51

‘सीएम का रवैया अड़ियल…’, शिवकुमार पर क्यों भड़के तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष मणिकम टैगोर?

कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान के बीच तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष मणिकम टैगोर ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के कावेरी नदीं पर मेकेदातु बांध को लेकर दिए बयान की आलोचना की। तमिलनाडु के कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि शिवकुमार लगातार एक अड़ियल रुख अपनाए हुए हैं, जो सुप्रीम कोर्ट के फैसले और कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण के अंतिम निर्णय का उल्लंघन है।

Lateef Ahmad Bhat, Kulgam terror attack, Lashkar-e-Toiba Kashmir, South Kashmir police crackdown
32 / 51

कुलगाम आतंकी हमले में सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान तेज, 500 से अधिक युवाओं से की गई पूछताछ

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में हफ्ते के शुरुआत में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के तीन जवानों के घायल होने के बाद सुरक्षा बलों ने अपना तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इंडियन एक्सप्रेस को जानकारी मिली है कि पुलिस ने पिछले तीन दिनों में पूछताछ के लिए 500 से अधिक युवाओं को हिरासत में लिया है।

home-entrance plants | Which plant is good for home entrance Vastu | Which plant is good for home for positive energy
33 / 51

घर के एंट्रेंस पर लगाएं ये 5 पौधे, खूबसूरती के साथ लाएंगे पॉजिटिव एनर्जी

जीवन-शैली November 14, 2026

घर के एंट्रेंस को सजाने के लिए सिर्फ महंगे डेकोरेशन की जरूरत नहीं है। कुछ पौधे कम जगह में भी घर के मुख्य दरवाजे को खूबसूरत बना सकते हैं। वास्तु में इन्हें शुभ और पॉजिटिव एनर्जी से जोड़कर देखा जाता है। जानिए ऐसे 5 पौधों के बारे में, जिन्हें आप अपने घर के प्रवेश द्वार के पास लगा सकते हैं।

Jitu Patwari, Congress, Digvijaya Singh, Congress MP
34 / 51

जीतू पटवारी ने खुद को दिग्विजय का बताया ‘राजनीतिक बेटा’, BJP ने दी सावधान रहने की चेतावनी

मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खुद को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का 'राजनीतिक बेटा' कहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री से ही उन्होंने गरिमा के साथ राजनीति करने की कला सीखी है। हल्के-फुल्के अंदाज में जीतू पटवारी ने कहा कि दिग्विजय की राजनीतिक विरासत उन्हें मिलेगी, जबकि उनके बेटे जयवर्धन सिंह (दिग्विजय सिंह के बेटे) को पूरा धन मिलेगा।

calcutta high court, tmc leader jahangir khan, jahangir khan house, jahangir khan news, tmc politician,
35 / 51

जेल में बंद TMC नेता जहांगीर खान का घर नहीं गिराया जाएगा, कलकत्ता हाई कोर्ट ने लगाई रोक

जहांगीर खान 8 जून से ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं। उनकी कई क्रिमिनल केस में गिरफ्तारी हुई थी, जिनमें एक्सटॉर्शन, मर्डर, रॉबरी, क्रिमिनल इंटिमिडेशन और इलेक्शन क्राइम के आरोप शामिल हैं।

parliament security breach case, delhi news, delhi court news, rouse avenue court
36 / 51

संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में कोर्ट ने आरोपियों की अर्जी खारिज की

अदालत ने माना कि यह मानने के लिए ठोस आधार हैं कि उन पर लगे आरोप प्रथम दृष्टया सच हैं, और इस मामले में 'गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम' (UAPA) के तहत जमानत पर लगी कानूनी रोक लागू होती है। कोर्ट ने कहा कि आरोपी 2001 के संसद हमले की बरसी पर आतंक जैसी स्थिति बनाना चाहते थे।

ranbir-kapoor | bedtime-ritual | raha
37 / 51

बेटी राहा से रोज रात को ये 2 सवाल पूछते हैं रणबीर, नीतू कपूर ने किया खुलासा

जीवन-शैली November 14, 2026

नीतू कपूर ने बताया रणबीर कपूर हर रात बेटी राहा से दो खास सवाल पूछते हैं, जिससे वह खुलकर अपने मन की बात कह पाती है।

delhi police, delhi police draft sop, ramlila ground, delhi news, delhi marches, Ramlila Ground protest rules 2026
38 / 51

रामलीला मैदान में प्रदर्शन को लेकर नई गाइडलाइन तैयार

यह कदम दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाए जाने के बाद उठाया गया है। अक्टूबर में जंतर-मंतर के स्थान पर प्रदर्शन और धरना आयोजित करने के लिए तीन वैकल्पिक स्थलों रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और CBD मैदान को निर्धारित किया गया था।

pandit Jawaharlal Nehru, Jawaharlal Nehru, Jawaharlal Nehru news, jawahar ke hind, pm modi news
39 / 51

‘हिंद के जवाहर…’ जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "हिंद के जवाहर, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर सादर नमन।आज़ादी उनकी मंज़िल नहीं, देश के नए सफ़र का मुकाम थी। स्वराज सत्ता नहीं, हर नागरिक की भागीदारी और देश के भविष्य की ज़िम्मेदारी थी।"

karnataka high court, ex husband, Woman married 9 times, Court quashes cruelty case against seventh ex-husband
40 / 51

महिला ने 9 बार शादी की, कोर्ट ने 7वें पूर्व पति के खिलाफ क्रूरता का केस खारिज किया

जस्टिस एम नागप्रसन्ना ने 4 नवंबर को राजा हुसैन की याचिका को मंजूरी देते हुए एक आदेश में कहा, "मौजूदा कार्रवाई शुरू करने के हालात, शिकायत में लगाए गए आरोपों के साथ मिलकर, याचिकाकर्ता की इस बात को अहमियत देते हैं कि मुकदमा किसी और मकसद से शुरू किया गया है।"

आज का टैरो राशिफल 14 नवंबर 2026, Aaj Ka Tarot Rashifal 14 November 2026, Tarot Rashifal 14 November 2026, today tarot horoscope 14 November 2026, daily tarot horoscope hindi, आज का टैरो कार्ड राशिफल 14 नवंबर 2026, monthly horoscope November 2026, tarot card reading today, aaj ka tarot horoscope, aries tarot horoscope today, taurus tarot horoscope today, gemini tarot horoscope today, cancer tarot horoscope today, leo tarot horoscope today, virgo tarot horoscope today, libra tarot horoscope today,
41 / 51

मेष और कन्या राशि वालों को नौकरी में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, जानें आज का राशिफल

horoscope November 14, 2026

Aaj Ka Tarot Horoscope 14 November 2026: आज कुछ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है, तो कुछ राशियों के जातक जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का दैनिक टैरो राशिफल

Indian Olympic Association, PT Usha
42 / 51

पीटी उषा से जुड़े IOA चुनाव विवाद से भारत की ओलंपिक छवि को झटका, IOC ने जताई नाराजगी

खेल November 14, 2026

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के चुनावों में विवाद और पीटी उषा के आरोपों पर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने नाराजगी जताई है। आईओसी ने कहा कि चुनावी विवादों से भारत में ओलंपिक आंदोलन की प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। उसने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील की है। पांच दिसंबर को होने वाले चुनाव से पहले यह विवाद 2036 ओलंपिक की मेजबानी की भारत की दावेदारी के लिहाज से भी अहम हो गया है।

baccho ke naam | Indian baby names for girl | Indian baby names boy
43 / 51

नाम छोटे और अर्थ गहरे! बच्चों के लिए देखें 50 प्यारे भारतीय Baby Names

जीवन-शैली November 13, 2026

अगर आपके यहां भी किलकाली गूंजने वाली है और आप होने वाले बच्चे के लिए नाम तलाश रहे हैं, तो यहां दी गई लिस्ट आपके काम आ सकती है। यहां बेटे-बेटियों के लिए 50 प्यारे भारतीय नाम बताए गए हैं, जिनके अर्थ बेहद खास हैं। इनमें से आप अपने बच्चे के लिए अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

Union Minister of Youth Affairs and Sports Mansukh Mandaviya, Hockey India President Dr. Dilip Tirkey, and Hockey India Secretary General Bhola Nath Singh
44 / 51

भोलानाथ पर उत्पीड़न के आरोपों की जांच दो महीने से अटकी, IOA ने हॉकी इंडिया को लगाई फटकार

खेल November 13, 2026

भोलानाथ सिंह पर असुंता लकड़ा ने उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। IOA की ओर से गठित चार सदस्यीय जांच समिति दो महीने बाद भी जांच शुरू नहीं कर सकी है। हॉकी इंडिया की ओर से फंड जारी नहीं करने पर IOA ने नाराजगी जताते हुए तत्काल भुगतान करने को कहा है।

chhath-puja-2026 | kharna-prasad | jaggery-gud ki kheer-rasiya-recipe
45 / 51

छठ पूजा स्पेशल: खरना पर इस तरह बनाएं प्रसाद के लिए गुड़ की खीर ‘रसिया’

जीवन-शैली November 13, 2026

छठ पूजा में खरना के दिन गुड़ की खीर यानी रसिया का प्रसाद बनाया जाता है। चावल, दूध और गुड़ से बनने वाली यह खीर स्वाद में बेहद खास होती है। अगर आप भी इस बार खरना का प्रसाद घर पर बनाना चाहते हैं, तो यहां जानें गुड़ की रसिया बनाने की आसान विधि और इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री।

abhishek banerjee, tmc mp abhishek banerjee, abhishek banerjee news
46 / 51

कलकत्ता हाई कोर्ट ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को लगाई फटकार

बेंच ने अभिषेक बनर्जी के इस दावे पर कड़ी नाराजगी जताई कि कई जज रूलिंग भाजपा के फेवर में हैं और पॉलिटिकल विरोधियों या आम नागरिकों से जुड़े मामलों की तुरंत सुनवाई नहीं होती।

Hina Khan exes | rocky-jaiswal | friendship with ex
47 / 51

शादी के बाद भी एक्स से दोस्ती रखना सही या गलत? हिना खान के बयान ने छेड़ी नई बहस

जीवन-शैली November 13, 2026

हिना खान ने बताया कि वह आज भी अपने सभी एक्स के संपर्क में हैं और उनके पति को भी इस बारे में पता है। लेकिन क्या शादी के बाद पुराने पार्टनर से दोस्ती रखना रिश्ते के लिए सही है? जानिए रिलेशनशिप एक्सपर्ट की राय और कब एक्स से दोस्ती बन सकती है मौजूदा रिश्ते में परेशानी की वजह।

IND vs NZ, India vs New Zealand 4th ODI, Matt Henry
48 / 51

IND vs NZ: भारत की वनडे में दूसरी सबसे बड़ी हार, न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराया

खेल November 13, 2026

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में 244 रनों से हार झेलनी पड़ी। वनडे में यह टीम इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी हार है। 334 रन के लक्ष्य के सामने भारतीय टीम 89 रन पर ढेर हो गई।

Gunjan Yadav, Gunjan Yadav Boxing, Youth Olympics 2026, Indian Women Boxer
49 / 51

पिता की मेहनत, मां का त्याग और बेटी का जुनून; गुंजन यादव ने यूथ ओलंपिक में रचा इतिहास

खेल November 13, 2026

नीरज चोपड़ा को देखकर मुक्केबाज बनने का सपना देखने वाली हिसार की गुंजन यादव ने यूथ ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। एक समय पिता ने सात एकड़ के खेत में बेटी का हौसला परखा था, तो मां ने उसके सपने को पूरा करने के लिए गांव छोड़ दिया। आर्थिक मुश्किलों और कड़ी मेहनत के बीच गुंजन ने कैसे हासिल की यह ऐतिहासिक कामयाबी, पढ़ें पूरी कहानी।

angomcha bimol akoijam, delhi high court, jnu, sexual harassment case, bjp protet, Jawaharlal Nehru University
50 / 51

‘बिना नोटिस दिए…’, यौन उत्पीड़न मामले पर बोला दिल्ली हाई कोर्ट

जेएनयू के वकील ने तर्क दिया कि अकोइजम की बर्खास्तगी जेएनयू अधिनियम में निर्धारित प्रक्रिया के तहत नहीं, बल्कि उच्च शिक्षण संस्थानों में यौन उत्पीड़न की रोकथाम और शिकायतों के निवारण से संबंधित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नियमों के तहत की गई थी।

west bengal cm, suvendu adhikari, bjp, tmc, bankura, Jangalmahal Development, Purulia Bankura Industries
51 / 51

CM शुभेंदु ने जंगलमहल इलाके के विकास को लेकर किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यह घोषणा बांकुरा के रायपुर में बिरसा मुंडा मेमोरियल कॉलेज में बंदना परब समारोह में आदिवासियों की एक सभा को संबोधित करते हुए की। शुभेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के करीब छह महीने में यह उनका इस आदिवासी जिले का चौथा दौरा था।