कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी, राजस्थान पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, वीडियो में दिख रहे व्यक्ति ने अपना नाम राज सिंह बताया और दावा किया कि वह करणी सेना की कोटा इकाई का प्रवक्ता है। उसने कहा कि वह संसद में लोकसभा अध्यक्ष और कोटा सांसद ओम बिरला के प्रति कांग्रेस सांसदों के व्यवहार से नाराज था।