केरल की हाई सिक्योरिटी जेल में खौफनाक वारदात: कैदियों ने जेल अफसर को टाइलों से गोदा
केरल के त्रिचूर की हाई सिक्योरिटी जेल में 13 नवंबर 2025 को दो कैदियों ने एक जेल अधिकारी पर जानलेवा हमला किया। अधिकारी ने कैदियों को सेल में लौटने को कहा था, जिसके बाद उन्होंने टाइलों से हमला कर दिया। अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अजरुद्दीन और मनोज नामक कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना जेल की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगाती है।