‘पश्चिम एशिया, ईंधन के दाम और आर्थिक तबाही जरूरी मुद्दे’
विपक्षी दलों ने पश्चिम एशिया में तनाव पर चर्चा की मांग को लेकर संसद में हंगामा किया, जिसके कारण कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम एशिया में हो रही घटनाओं से अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है और अमेरिका के साथ हुई डील पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने ईंधन की कीमतों और आर्थिक तबाही जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की मांग की।