देश के सबसे बड़े राज्य में एक और वंदे भारत चलाने की मांग, सांसद ने रूट भी सुझाया
बीजेपी सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने राज्यसभा में राजस्थान के लिए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की मांग की। उन्होंने जयपुर से सीकर होते हुए बीकानेर तक ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा, जिससे व्यापारियों, छात्रों और पर्यटकों को लाभ होगा। उन्होंने जयपुर की धार्मिक और पर्यटन महत्वता, सीकर में शिक्षा का केंद्र होने और यात्रियों की बढ़ती संख्या का हवाला दिया।