सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस, चार हफ्ते में जवाब मांगा
पीठ ने मनोज झा की ओर से पेश अधिवक्ता फौजिया शकील और अरुण अग्रवाल की ओर से पेश अधिवक्ता नेहा राठी को बताया कि कोर्ट इस मामले को इसी तरह के मुद्दे पर पहले से लंबित एक अन्य याचिका के साथ जोड़ रहा है। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 18 दिसंबर की तारीख तय की है।