सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी को जारी किया नोटिस
जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने शमी की पत्नी द्वारा दायर दो अलग-अलग स्थानांतरण याचिकाओं पर सुनवाई करने पर सहमति जताई। शीर्ष अदालत ने शमी समेत प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर याचिकाओं पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी।