लद्दाख में पूर्ण बंद, हजारों लोग सड़कों पर उतरे, बोले- हम अपना अधिकार लेकर रहेंगे
लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस ने आज अपने चार-सूत्री एजेंडे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें राज्य का दर्जा बहाल करना, छठी अनुसूची में शामिल करना, नौकरियां और सांस्कृतिक सुरक्षा शामिल हैं।