पीएम नरेंद्र मोदी बोले- होर्मुज में जहाजों का आना-जाना बहुत चुनौतीपूर्ण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर भारत की चिंताओं को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह संकट वैश्विक अर्थव्यवस्था, लोगों के जीवन और भारत के लिए आर्थिक, सुरक्षा और मानवीय चुनौतियां पैदा कर रहा है। भारत के खाड़ी देशों के साथ व्यापारिक संबंध, कच्चे तेल की निर्भरता और वहां रहने वाले भारतीयों की संख्या के कारण चिंताएं बढ़ी हैं।