बंगाल में न्यायिक अधिकारियों पर हमले की जांच करेगी NIA
इस घटना का संज्ञान लेते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग को आदेश दिया कि वह आज ही इस मामले की जांच सीबीआई या एनआईए को सौंप दें। अदालत के आदेश का हवाला देते हुए, चुनाव आयोग ने एनआईए के महानिदेशक को पत्र लिखकर कहा, "मामले की आवश्यक जांच की जाए और प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सीधे माननीय न्यायालय को प्रस्तुत की जाए।"