LPG की सप्लाई चिंता का विषय- पेट्रोलियम मंत्रालय
LPG सप्लाई के बारे में उन्होंने कहा कि मुझे यह कहना होगा कि मौजूदा भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए यह हमारे लिए चिंता का विषय बना हुआ है, हालांकि अब तक स्टॉक खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि मैं एक खास बात पर फिर से ज़ोर देना चाहूंगी कि पैनिक बुकिंग करने के मामले अभी भी बहुत ज़्यादा हैं।