तेलंगाना में ज्योतिबा फुले की तोड़ी गई प्रतिमा, छगन भुजबल ने अमित शाह को लिखा पत्र
यह घटना छह फरवरी को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में घटी। भुजबल ने शाह को लिखे पत्र में कहा कि महात्मा फुले जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तियों को निशाना बनाकर की गई घटनाएं प्रगतिशील सामाजिक चिंतन पर हमला हैं और एक लोकतांत्रिक समाज में इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।