फर्जी नंबर प्लेट, चार गोलियां और हमलावर: जानें कैसे हुई सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या?
कार पर लगा विधानसभा का स्टिकर हमलावरों के लिए पहचान का आसान माध्यम बन गया, जिससे उन्हें टारगेट सुनिश्चित करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। वारदात को अंजाम देने के बाद फर्जी नंबर प्लेट वाली कार में सवार लोग गाड़ी छोड़कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गए।