जंगलों की कटाई पर नजर रखने वाला AI अलर्ट सिस्टम ठप, हजारों चेतावनियां भेज चुका था FSI
भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) ने जंगलों की कटाई पर निगरानी रखने वाला 'अनावरण डिफॉरेस्टेशन अलर्ट सिस्टम' रोक दिया है। यह सिस्टम राज्यों को हर 15 दिन में जंगल क्षेत्र में कमी की जानकारी देता था, जो जनवरी 2024 में शुरू हुआ था। नवंबर 2025 से डेटा अपडेट बंद हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह पायलट प्रोजेक्ट था और फीडबैक लिया जा रहा है। जनवरी 2024 से अक्टूबर 2025 के बीच 12,351 अलर्ट भेजे गए।