फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भागा गैंगस्टर सचिन गोलू, दुबई में दिखा
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' को बताया कि गोलू ने जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नेपाल में प्रवेश किया। इसके बाद वह नेपाल से थाईलैंड और फिर दुबई चला गया। उसे दुबई में देखा गया है। अब दिल्ली पुलिस उसे पकड़कर भारत लाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही है।