‘कांग्रेस झूठे वायदों की दुकान है’, असम से प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा-NDA की डबल इंजन सरकार भी असम की विरासत के संरक्षण और असम के तेज विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। आज यहां इस कार्यक्रम में ही इस क्षेत्र के विकास के लिए 4,500 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकापर्ण हुआ है।