असम चुनाव: BJP के घोषणापत्र में हिमंता बिस्वा सरमा ने क्या-क्या किए वादे
असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी किया है, जिसे 'संकल्प पत्र' नाम दिया गया है। इसमें UCC लागू करने, लव और लैंड जिहाद रोकने के लिए कानून बनाने, और 2 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया गया है। पार्टी ने हर जिले में मेडिकल, विश्वविद्यालय और इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का भी वादा किया है।