अरविंद केजरीवाल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, CBI के बाद ED भी पहुंची हाईकोर्ट
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली हाई कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत द्वारा बरी किए जाने के फैसले को चुनौती दी है। केजरीवाल पर शराब नीति घोटाले की जांच में समन का पालन न करने का आरोप था। ED ने उनके खिलाफ IPC की धारा 174 के तहत मामले दर्ज किए थे।