ईरान-इजरायल जंग के बीच सुरक्षित भारत लौटीं पीवी सिंधु, ऑल इंग्लैंड ओपन से हटना पड़ा
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव के कारण दुबई में फंसी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु आखिरकार सुरक्षित भारत लौट आईं। ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के लिए बर्मिंघम जाते समय हवाई क्षेत्र बंद होने से उन्हें टूर्नामेंट से नाम वापस लेना पड़ा। दुबई में विस्फोट के बाद हालात और बिगड़ गए थे। सिंधु ने सोशल मीडिया पर अपनी वापसी की जानकारी दी और मुश्किल समय में मदद करने वालों का आभार व्यक्त किया।