‘‘दूसरे को सुने बिना आपको कैसे राहत दे सकते हैं’’, विनेश फोगाट को हाई कोर्ट से झटका
दिल्ली हाई कोर्ट ने पहलवान विनेश फोगाट को एशियन गेम्स के चयन ट्रायल में शामिल होने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। विनेश ने ट्रायल से बाहर किए जाने के खिलाफ याचिका दायर की थी। कोर्ट ने WFI को कारण बताओ नोटिस का जवाब देने और 6 जुलाई तक फैसला लेने का निर्देश दिया। WFI ने नई चयन नीति बनाई है, जिसमें विनेश शामिल नहीं थीं।