एशिया कप तक पहुंची इजरायल-अमेरिका हमले की गूंज: ईरानी फुटबॉलरों ने नहीं गाया राष्ट्रगान
एएफसी महिला एशियाई कप में, ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने इज़राइल-अमेरिका हमलों के विरोध में राष्ट्रगान के दौरान चुप्पी साधी। गोल्ड कोस्ट में दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच से पहले, किसी भी खिलाड़ी ने राष्ट्रगान नहीं गाया। दक्षिण कोरिया ने मैच 3-0 से जीता, लेकिन ईरान की टीम का मौन विरोध चर्चा का विषय बन गया। टीम ने अपने देश में चल रहे तनाव के कारण यह कदम उठाया।