पर्थ में भारतीय खिलाड़ियों को फिट नहीं आई किट, AIFF का कुप्रबंधन बेनकाब
एएफसी महिला एशियाई कप से पहले, भारतीय महिला फुटबॉल टीम में किट को लेकर विवाद खड़ा हो गया। खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि उन्हें सही फिटिंग वाली किट नहीं मिली, जिससे उनकी तैयारी प्रभावित हुई। 26 खिलाड़ियों ने AIFF को पत्र लिखकर पेशेवर मानकों की कमी पर सवाल उठाया। AIFF ने जूनियर टीमों के लिए बनी छोटी किट भेजी थी।