टिम डेविड ने की डी विलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी, RCB ने 250 रन ठोक बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 के मैच में आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 250 रन बनाए, जिसमें टिम डेविड ने 70 रन की तूफानी पारी खेली। डेविड ने 8 छक्के लगाकर एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी की। आरसीबी ने 19 छक्कों के साथ एक पारी में तीसरा सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बनाया। यह सीएसके के खिलाफ आरसीबी का सबसे बड़ा स्कोर भी था।