MI मैदान पर उतरते ही रचेगी इतिहास, 300 T20 मैच खेलने वाली पहली IPL टीम; पाकिस्तान टॉप पर
टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस इतिहास रचने वाली है। 2026 आईपीएल के दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते ही मुंबई इंडियंस 300 टी20 मैच खेलने वाली पहली आईपीएल टीम बन जाएगी। इससे पहले, पाकिस्तान और समरसेट काउंटी क्लब ने 303 मैच खेले हैं। मुंबई इंडियंस ने 277 आईपीएल और 22 चैंपियंस लीग टी20 मैच खेले हैं। मुंबई इंडियंस आईपीएल में सबसे ज्यादा 5 खिताब जीतने वाली टीम भी है।