12 गेंद 15 रन, तुषार-आर्चर ने पलटी तस्वीर; इस खिलाड़ी के मास्टरस्ट्रोक से जीता RR
आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया। मैच में बल्लेबाजों का दबदबा रहा, लेकिन आखिरी ओवरों में जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे ने राजस्थान के लिए मैच पलटा। ध्रुव जुरेल के सुझाव पर कप्तान रियान पराग ने आर्चर और देशपांडे को गेंदबाजी सौंपी, जिससे राजस्थान को जीत मिली।