कोहली के बल्ले से निकले ‘तीर’, पुल शॉट्स से न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
विराट कोहली ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में अपने बल्ले से खूब जलवा दिखाया। विराट कोहली ने 51 गेंदों में 74 रन बनाए। उनके शानदार पुल शॉट्स और फ्लिक ने दर्शकों का दिल जीत लिया। भारत ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली।