‘बाकी बैट्समैन चनाफली बेच रहे थे क्या’, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों का फूटा गुस्सा
2026 टी20 विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर पूर्व क्रिकेटर भड़क गए। कमजोर टीम के खिलाफ संघर्षपूर्ण जीत पर बासित अली और कामरान अकमल ने बाबर आजम, नवाज और शादाब खान जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की आलोचना की। अली ने बल्लेबाजी क्रम पर सवाल उठाए, जबकि अकमल ने टीम की रणनीति और प्रदर्शन पर निराशा जताई। उन्होंने टीम की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त की और खिलाड़ियों की मानसिकता पर सवाल उठाया।