टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन, विकेट, हाइएस्ट स्कोरर और सबसे बड़ी पार्टनरशिप
टी20 विश्व कप 2026 में भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड चैंपियन बनने की दौड़ में हैं। साउथ अफ्रीका अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। टूर्नामेंट में कई शानदार प्रदर्शन हुए, लेकिन शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बाहर हो गए, जिनमें पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान भी शामिल हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए। कनाडा के युवराज सिंह सामरा ने सबसे बड़ा स्कोर बनाया।