सूर्यकुमार यादव ने तोड़ दिया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, T20I में बने भारत के नंबर 1 कप्तान
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत टी20 में शानदार प्रदर्शन कर रहा है, एक भी सीरीज नहीं हारी। एशिया कप 2025 में जीत के बाद, अब 2026 टी20 विश्व कप में भी सुपर 8 में प्रवेश कर चुका है। सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए, सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। अब उनकी नजरें विश्व कप जीतने पर हैं, जो उन्हें धोनी और रोहित की श्रेणी में लाएगा।