मांजरेकर ने संजू को दी कोहली से सीख लेने की सलाह, टीम से बाहर होने की वजह भी बताई
भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने संजू सैमसन की फिटनेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर इसी वजह से उन्हें टीम से बाहर किया गया है तो फैसला सही है। उन्होंने संजू सैमसन को विराट कोहली की फिटनेस से प्रेरणा लेने की सलाह दी।