ब्लैकमेलिंग पर उतरा PCB: बांग्लादेश की आड़ में भारत-पाकिस्तान मैच के बदले मुआवजे की मांग
लाहौर में हुई बैठक में PCB का असली चेहरा सामने आया। पाकिस्तान, भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की धमकी देकर ICC से सौदेबाजी कर रहा है। PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी बांग्लादेश की सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर वित्तीय मुआवजा और भविष्य के टूर्नामेंट की मेजबानी की मांग कर रहे हैं। ICC ने नियमों के उल्लंघन पर सदस्यता रद्द करने की चेतावनी दी है। PCB तीन मांगें रखी हैं।