कुलदीप यादव की शादी कब है: मसूरी में वंशिका संग 7 फेरे लेगा भारत का चाइनामैन गेंदबाज
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद, भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने प्रशंसकों को एक और खुशखबरी दी है। वह अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी करने वाले हैं। शादी 14 मार्च को मसूरी में होगी, उससे पहले हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी। 17 मार्च को लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्रिकेट और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।