कैसे प्लस में आएगा भारत का नेट रनरेट, ZIM के खिलाफ कितने अंतर से जीतना होगा; ये है गणित
सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से हार के बाद भारतीय टीम का नेट रन रेट -3.8 हो गया है। अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराना होगा। अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है, तो उसे 77 या उससे अधिक रनों से जीत दर्ज करनी होगी। अगर बाद में बल्लेबाजी करता है, तो उसे 13वें या 14वें ओवर तक लक्ष्य हासिल करना होगा।