अभिषेक, सैमसन, कोहली समेत 22 भारतीयों ने ZIM में किया T20 डेब्यू, 4 नए का जुड़ सकता नाम
भारतीय टीम 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के दौरे का आगाज करेगी। इस दौरे पर चार नए भारतीय खिलाड़ी अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। इससे पहले विराट कोहली, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन समेत कई ऐसे नाम रहे हैं जिन्होंने जिम्बाब्वे में अपना टी20 डेब्यू किया था।