इशान के तूफान में उड़ी सलमान आगा की टीम, टी20 विश्व कप में भारत की पाकिस्तान पर 8वीं जीत
टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। ईशान किशन की 77 रन की तूफानी पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने 176 रन का लक्ष्य बचाया। भारत ने पाकिस्तान को 114 रन पर समेट दिया, जिसमें हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। उस्मान खान ने 44 रन बनाए, लेकिन पाकिस्तान की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई।