T20 WC: सुपर 8 में इंग्लैंड, भारत समेत 4 टीमें पक्की; आखिरी चार स्थान के लिए 11 में जंग
टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड ने इटली को हराकर सुपर 8 में प्रवेश किया। वेस्टइंडीज पहले ही क्वालीफाई कर चुका है। भारत, साउथ अफ्रीका भी सुपर 8 में पहुंच गए हैं। अभी 4 स्थान बाकी हैं, जिसके लिए 11 टीमों के बीच मुकाबला है। ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच, ग्रुप ए में नीदरलैंड्स, यूएसए और पाकिस्तान के बीच और ग्रुप डी में न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई के बीच कड़ी टक्कर है।