ओमान में ईरानी ड्रोन हमले में 2 भारतीयों की मौत, 10 घायल, विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की
अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम आर महाजन ने कहा कि मैं आप सभी के साथ मस्कट के सोहार शहर में आज घटी एक घटना साझा करना चाहता हूं। वहां एक हमला हुआ, जिसमें दो भारतीय नागरिकों की मृत्यु हो गई। हम उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।