‘मुझे पांच बार जेल भेज दो’, दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान बोले अभिनेता राजपाल यादव
अदालत ने बातचीत के जरिए समाधान की संभावना तलाशी और दोनों पक्षों को समझौते पर विचार करने को कहा। शिकायतकर्ता ने 6 करोड़ रुपये को पूर्ण और अंतिम भुगतान के रूप में स्वीकार करने की इच्छा जताई। हालांकि, राजपाल यादव ने इस प्रस्ताव का विरोध किया।