2019 में किस राशि पर शनि का होगा कैसा प्रभाव, जानिए
वृश्चिक: शनि इस साल आपकी परीक्षा ले सकते हैं। आपको नौकरी की समस्या रहेगी।

नए साल(2019) की शुरुआत हो चुकी है। लोगों को नए साल से काफी उम्मीदें हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी नए साल को लेकर काफी कुछ कहा गया है। ज्योतिष के मुताबिक कुंडली में ग्रहों की दशा का हर एक व्यक्ति के जीवन पर व्यापक असर पड़ता है। कुल नौ ग्रह होते हैं। इनमें से शनि को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। शनि का संबंध जीवन के संघर्षों से है। चलिए जानते हैं कि नए साल में शनि का किस राशि के जातक पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
मेष: इस राशि के जातकों के लिए शनि मुख्य रूप से मध्यम रहेगा। नौकरी और धन के मामले में आपको सफलता मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ: आपके लिए शनि अष्टम भाव में गोचर करेगा। आपको संघर्ष थोड़ा ज्यादा करना पड़ेगा। लेकिन आपको धन और वाहन सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में सावधानी बरतें।
मिथुन: नए साल की शुरुआत में आपको थोड़ा सा संघर्ष करना पड़ेगा। वर्ष के मध्य में आपके करियर में शनि की वजह से परिवर्तन होगा। आप उन्नति करेंगे।
कर्क: शनि की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। धन, संतान और विवाह के मामले में आपको सफलता मिलेगी। हालांकि वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतें आएंगी।
सिंह: नए साल में शनि की वजह से आपको विवाह और करियर में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष भी मजबूत होगा। हालांकि आपको चोटों को लेकर सतर्क रहना होगा।
कन्या: इस साल आप शनि की वजह से परेशान होंगे। आपको अनावश्यक मुकदमों से बचना होगा। साथ ही आर्थिक स्थिति को लेकर सतर्क रहें।
तुला: तुला जातकों पर इस साल शनि की कृपा रहेगी। इससे आपके जीवन की रुकावटें दूर होंगी। संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होगी। करियर में आगे बढ़ेंगे।
वृश्चिक: शनि इस साल आपकी परीक्षा ले सकते हैं। आपको नौकरी की समस्या रहेगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं।
धनु: शनि की वजह से इस साल आपको मान-सम्मान और धन की प्राप्ति होगी। हालांकि इसके लिए आापको काफी मेहनत करनी होगी।
मकर: आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इस साल आपके जीवन में काफी बदलाव होंगे। जोड़ों में दर्द रहेगा। साथ ही वाणी पर ध्यान दें।
कुंभ: नए साल में आपको शनि की वजह से धनलाभ होगा। वाहन सुख मिलेगा। करियर में सफलता मिलेगी।
मीन: शनि की वजह से करियर में फायदा होगा। लेकिन पारिवारिक जीवन का ध्यान रखना होगा।