राशि के हिसाब से जानिए क्या खाकर करनी चाहिए नए काम की शुरुआत
कन्या: आपके लिए बुधवार का दिन अच्छा है। धनिया खाकर काम शुरू करें।

नया काम शुरू करने से पहले लोग कई सारी बातों का ध्यान रखते हैं। इनमें कुछ मान्यताओं से जुड़ी बातें भी होती हैं। कई सारे लोग ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से ही नए काम की शुरुआत करना शुभ मानते हैं। ज्योतिष में कहा गया है कि कुंडली में गुरू या शुक्र की दशा चलने पर नए काम की शुरुआत करनी चाहिए। इस स्थिति को शुभ माना गया है। इसके अलावा शनि की स्थिति मजबूत होने पर भी नए काम की शुरुआत को लाभकारी माना गया है। चलिए राशि के हिसाब से जानते हैं कि नया काम कब शुरू करना चाहिए।
मेष: इस राशि के लोगों को गुरुवार को नए काम की शुरुआत करनी चाहिए। पीली सरसों के दाने खाकर काम शुरू करें।
वृषभ: आप शनिवार से नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। घी खाकर काम शुरू करें।
मिथुन: मिथुन के जातक शुक्रवार को नया काम शुरू करें। काम शुरू करने से पहले दही खा लें।
कर्क: इस राशि के लोग मंगलवार को नया काम शुरू करें। आप गुड़ खाकर काम शुरू करें।
सिंह: नए काम की शुरुआत के लिए रविवार का दिन अच्छा है। आप पान का पत्ता खाकर काम शुरू करें।
कन्या: आपके लिए बुधवार का दिन अच्छा है। धनिया खाकर काम शुरू करें।
तुला: तुला राशि के जातक शुक्रवार को नया काम शुरू करें। काम से पहले दही खा लें।
वृश्चिक: रविवार के दिन नए काम की शुरुआत करें। पान का पत्ता खाकर काम शुरू करें।
धनु: इस राशि के जातक शुक्रवार को काम शुरू करें। आप पीली मिठाई जरूर खा लें।
मकर: सोमवार के दिन नए काम की शुरुआत करना शुभ होगा। दही-चीनी जरूर खा लें।
कुंभ: नए काम की शुरुआत के लिए शनिवार का दिन अच्छा है। काम से पहले देसी घी खाएं।
मीन: मीन के जातक बुधवार के दिन नया काम शुरू करें। काम शुरू करने से पहले हरा धनिया खाएं।