Mirror In Dream: आमतौर पर हर इंसान सपने देखता है। स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने हमको भविष्य में होने वाली घटनाओं की तरफ इशारा करते हैं। साथ ही यह जरूरी नहीं कि जो सपना आपने देखा हो उसका असल जिंदगी में भी मतबल वही हो। वहीं मान्यता है कि सुबह के समय देखे गए सपने सत्य होते हैं। यहांं हम बात करने जा रहे हैं कि अगर आप सपने में टूटा हुआ शीशा या आईने में अपना चेहरा देखते हैं तो इसका क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं…
आईने में अपना चेहरा निहारना
स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में दर्पण में अपना चेहरा देखना अशुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपको आने वाले दिनों में शारीरिक और मानसिक परेशानी हो सकती है। धन की हानि हो सकती है। कोई जरूरी काम बनता- बनता रुक सकता है। साथ ही साथ ही इसका अर्थ है कि आपको पैसों से संबंधित किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आप पर कर्जा हो सकता है।
सपने में दर्पण देखना
यदि आप सपने में दर्पण देखते हैं तो यह बेहद शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। साथ ही कोई शुभ सूचना मिल सकती है। यह सपना सुख- समृद्धि में बढ़ोतरी का संकेत देता है। किसी समस्या से आपको मुक्ति मिल सकती है। साथ ही आपको करियर और व्यापार में ग्रोथ मिलने वाली है। आप अपनी लगन और मेहनत से सीनियर्स के बीच अपनी अलग जगह बना सकते हैं।
दर्पण को सपने में टूटता हुआ देखना
स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि आप सपने में टूटा हुआ दर्पण देखते हैं। तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपके और आपके परिवार के संबंधों में कटुता बढ़ सकती है। साथ ही लिए नौकरी जाने के संकेत भी हो सकते हैं। साथ ही आपको धन की हानि हो सकती है। दुर्घटना के भी योग बन सकते हैं।
आईने के सामने खड़ा होकर खुद को कंघी करते देखना
अगर आप सपने में आईने के सामने कंघी करते हुए खुद को देखते हैं तो यह यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको परेशानियों से मुक्ति मिलने वाली है। साथ ही आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।