Weekly Tarot Horoscope 1 To 7 June 2026 (साप्ताहिक टैरो राशिफल 1 से 7 जून 2026): जून माह का पहला सप्ताह कई राशियों के लिए खास हो सकते हैं। टैरो कार्ड्स संकेत दे रहे हैं कि इस सप्ताह किछ राशि के जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा आप अपने भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। 1 जून से 7 जून के बीच ग्रहों की ऊर्जा और टैरो कार्ड्स का प्रभाव जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों जैसे करियर, प्रेम, धन और स्वास्थ्य आदि पर दिख रहा है। ऐसे में इस सप्ताह कुछ राशियों को किस्मत का साथ मिल सकता है। टैरो मेंटर व आध्यात्मिक हीलर मधु कोटिया से जानते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि का साप्ताहिक टैरो राशिफल…
मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल (Aries Weekly Tarot Card Readings)
यह सप्ताह आपकी प्रगति को नई दिशा देगा। जो कार्य अब तक रुके हुए थे, वे आगे बढ़ने लगेंगे और आपकी नेतृत्व क्षमता स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आएगी। सप्ताह के मध्य में आपको यह समझने का अवसर मिलेगा कि क्या आप अपनी इच्छाओं और दूसरों की जरूरतों के बीच संतुलन बना पा रहे हैं। सप्ताहांत में दोस्तों संग बिताया समय आपको आपके जीवन उद्देश्य की याद दिलाएगा।
वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (Taurus Weekly Tarot Card Readings)
इस सप्ताह लिए गए आपके फैसले पूरे महीने पर असर डाल सकते हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। शुरुआती दिनों में स्थिरता और प्रगति के बीच दुविधा महसूस हो सकती है। दिल की आवाज़ का अनुसरण करें और ईमानदारी से बात करें। सप्ताहांत तक स्थिति में साफ हो जाएँगी और आप सही दिशा में बढ़ते दिखाई देंगे।
मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल (Gemini Weekly Tarot Card Readings)
इस सप्ताह आपका ध्यान आपकी सबसे बड़ी शक्ति बनेगा। नई दिशाओं में उलझने की बजाय अपनी ऊर्जा एक ही लक्ष्य पर केंद्रित करें। हफ्ते के आखिर तक आपके नियमित और छोटे प्रयास शुभ परिणाम देंगे।
कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल (Cancer Weekly Tarot Card Readings)
आपकी भावनात्मक समझ इस सप्ताह आपके काम आएगी। किसी करीबी को भावनात्मक सहारा देना आवश्यक हो सकता है, लेकिन अपनी ऊर्जा का भी सही ध्यान रखें। कोई सपना या पुरानी याद आपको आगे बढ़ने की दिशा दिखा सकती है।
सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल (Leo Weekly Tarot Card Readings)
इस सप्ताह शांत और धैर्यपूर्ण नेतृत्व अधिक प्रभावशाली रहेगा। मध्य सप्ताह में किसी गलतफहमी को दूर करने का अवसर मिलेगा। सप्ताहांत में अपने रचनात्मक शौकों या फिटनेस गतिविधियों पर ध्यान देना आपको तरोताजा करेगा।
कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल (Virgo Weekly Tarot Card Readings)
यह सप्ताह तेजी से आगे बढ़ेगा। अपनी योजनाओं और वार्तालाप को सोच-समझकर पूरा करें। जरूरत से ज्यादा विश्लेषण करने से बचें और संतुलन बनाए रखें।
तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल (Libra Weekly Tarot Card Readings)
इस सप्ताह आपको एक साथ कई जिम्मेदारियों को संभालना पड़ सकता है। समय प्रबंधन और प्राथमिकताएँ तय करना अत्यंत जरूरी होगा। पूर्ण संतुलन की तलाश में मत भागें, बल्कि लचीलेपन को अपनाएं।
वृश्चिक साप्ताहिक टैरो राशिफल (Scorpio Weekly Tarot Card Readings)
परिवर्तन की प्रक्रिया जारी है। कोई पुरानी आदत, सोच या संबंध समाप्त हो सकता है। इसे सकारात्मक रूप से स्वीकारें। सप्ताहांत तक आप अपने भीतर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे।
धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल (Sagittarius Weekly Tarot Card Readings)
नई प्रेरणा आपका मार्ग प्रकाशित कर सकती है, लेकिन उसकी निरंतरता के लिए योजना बनाना आवश्यक है। अपने विचारों को साझा करें, वे दूसरों को भी उत्साहित कर सकते हैं।
मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल (Capricorn Weekly Tarot Card Readings)
आध्यात्मिक अभ्यास, अध्ययन या सेवा कार्यों से फिर से जुड़ने का यह सही समय है। सप्ताह के मध्य में परंपरा और अपने वास्तविक स्वभाव के बीच संतुलन बिठाने की जरूरत पड़ेगी।
कुंभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (Aquarius Weekly Tarot Card Readings)
इस सप्ताह आपकी दूरदृष्टि और आशावाद आपकी शक्ति बनेगा। अपने सपनों को आगे बढ़ाने का पहला कदम उठाएँ। आपके विचार और आपकी उपस्थिति से लोग प्रेरित हो सकते हैं।
मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल (Pisces Weekly Tarot Card Readings)
भावनात्मक संतुष्टि इस सप्ताह आपकी ओर बढ़ रही है उसे सहजता से स्वीकारें। आभार प्रकट करें और अपने रिश्तों की अहमियत समझें। आपकी कोमलता लोगों के साथ गहरे जुड़ाव महसूस कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह दैनिक टैरो राशिफल कार्ड्स के संकेतों और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित एक सामान्य पूर्वानुमान है। प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली, ग्रहों की स्थिति और टैरो कार्ड्स के प्रभाव अलग हो सकते हैं, इसलिए व्यक्तिगत परिणाम इन भविष्यवाणियों से भिन्न हो सकते हैं। किसी भी वित्तीय, करियर या स्वास्थ्य संबंधी बड़े निर्णय के लिए संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।
