Weekly Lucky Horoscope 9 To 15 February 2026 (साप्ताहिक लकी राशिफल 9 से 15 फरवरी 2026):
फरवरी माह का दूसरा सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। इस सप्ताह कुंभ राशि में ग्रहों का जमावड़ा लगने वाला है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिल सकता है। 9 से 15 फरवरी के इस सप्ताह में वैलेंटाइन से लेकर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। वहीं ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति की बात करें, तो इस सप्ताह में कुंभ राशि में बुध, सूर्य, राहु और शुक्र विराजमान रहेंगे। पंडित केपी शुक्ल के अनुसार, कुंभ राशि में लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य, शुक्रादित्य से लेकर चतुर्ग्रही योग से लेकर जड़त्व योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिल सकता है। इसके अलावा 11 फरवरी को शुक्र का शतभिषा नक्षत्र में और 15 फरवरी को मंगल का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। ऐसे में ये सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकती है। आइए जानते हैं 12 राशियों में से किन राशियों के लिए फरवरी माह का दूसरी सप्ताह लकी हो सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं 5 लकी राशियों के बारे में…

Weekly Tarot Horoscope 9 To 15 February 2026: इस सप्ताह बनेगा शुक्रादित्य राजयोग, इन राशियों के खुल सकते हैं भाग्य के द्वार, जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

वृषभ राशि लकी साप्ताहिक राशिफल ( Taurus Lucky Weekly Horoscope)

वृषभ राशि जातकों की इस सप्ताह आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। संपत्ति या बड़े निवेश की योजना आगे बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों अगर रणनीति बनाकर आगे बढ़ें, तो आपको अपने लक्ष्य को पाने में से कोई नहीं रोक सकता है। इसके साथ ही पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस के क्षेत्र में भी आपके द्वारा बनाई गई रणनीति और विचारों से काफी मुनाफा कमा सकते हैं। प्रोडक्ट या सेकंड इनकम सोर्स के अवसर बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी ये सप्ताह अच्छा जाने वाला है। इस सप्ताह उन्हें काफी कुछ सीखने को मिल सकता है।

सिंह राशि लकी साप्ताहिक राशिफल ( Leo Lucky Weekly Horoscope)

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। लंबे समय से परिवार के साथ चला आ रहा वाद-विवाद समाप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही जीवनसाथी की सेहत को लेकर चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। कार्यस्थल में आपकी मेहनत की सराहना की जा सकती है। लेकिन धैर्य और सावधानी से हर एक काम करें। ऐसे में प्रमोशन के साथ-साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय अच्छा जाने वाला है। स्कॉलरशिप, इंटर्नशिप या विदेश से जुड़े अवसरों के मिलने के योग बन रहे हैं। घर के सदस्यों का पूरा साथ मिल सकता है।

मकर राशि लकी साप्ताहिक राशिफल ( Capricorn Lucky Weekly Horoscope)

शनि के तीसरे भाव में होने से सेहत और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के प्रति पहले से अधिक जागरूक रह सकते हैं। बीते कुछ समय से चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही आपको सही मार्गदर्शन मिलने के संकेत हैं।

लंबे समय से बिगड़ी हुई आदतों और जीवनशैली पर अब ध्यान देना शुरू हो कर सकते हैं। ऐसे में आप हेल्दी खाना से लेकर नींद, रुटीन आदि पर पूरा ध्यान दे सकते हैं।

राहु के धन भाव में होने से इस राशि के जातकों को  निवेश और वित्तीय योजनाओं को गुप्त रखना जरूरी है। योजनाओं पर चुपचाप काम करना और रिसर्च करना लाभकारी रहेगा। जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद में राहत मिलने की संभावना है। घर में शुभ कार्य संबंधों को मजबूत करेंगे।

करियर में अवसर सामने आ सकते हैं। मेहनत और ईमानदारी सही दिशा में मार्गदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों को बेवजह के संदेह न करने चाहिए। स्किल अपग्रेडेशन या प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला लाभकारी रहेगा।

धनु राशि लकी साप्ताहिक राशिफल ( Sagittarius Lucky Weekly Horoscope)

करियर, बिजनेस, व्यक्तिगत इच्छाओं, ट्रैवल, विवाह और संतान की योजनाओं को लेकर कुछ अच्छा सोच सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है। ऐसे में आप योग, ध्यान, गीता पाठ आदि कर सकते हैं। इससे आपका मन शांत हो सकता है।

आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं, खासकर बाहरी स्रोतों से अच्छी खासी आमदनी हो सकती है। कार्यस्थल पर अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पहले असहज लगने वाली परिस्थितियों में अब सहजता महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए समय सकारात्मक है। पढ़ाई में ध्यान और शिक्षकों से मदद लेने से लाभ होगा। प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन स्पष्टता और समझदारी जरूरी है।

तुला राशि लकी साप्ताहिक राशिफल ( Libra Lucky Weekly Horoscope)

ये सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए फाइनेंस, बैंकिंग, निवेश, रियल एस्टेट और कृषि से जुड़े व्यवसायियों के लिए समय शुभ हो सकता है। इस सप्ताह आप काफी मुनाफा कमा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि लाभकारी हो सकती है। नई जिम्मेदारियां, प्रोजेक्ट या प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। निवेश का निर्णय सही समय पर लाभकारी रहेगा।

विदेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत हैं विदेश यात्रा, सेटलमेंट या नौकरी के अवसर सामने आ सकते हैं। प्रयासों का परिणाम मिलने लगेगा।

दैत्यों के गुरु शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य के संयोग से विपरीत राजयोग का निर्माण होने वाला है, जिससे इन तीन राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता के साथ-साथ मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिस्क्लेमर: यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं, ग्रहों के गोचर और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता (Jansatta) इसकी सटीकता या इसके माध्यम से किए गए दावों (जैसे करियर या आर्थिक लाभ) की पुष्टि नहीं करता है। ज्योतिषीय भविष्यवाणियां केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए हैं और इन्हें पेशेवर वित्तीय, कानूनी या निवेश सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या निवेश से पहले संबंधित विषय के प्रमाणित ज्योतिषी, पंडित आदि से परामर्श अवश्य लें।