Weekly Lucky Horoscope 25 To 31 May 2026 (साप्ताहिक लकी राशिफल 25 से 31 मई 2026): मई माह के आखिरी सप्ताह की बात करें, तो सप्ताह के आरंभ में सूर्य वृषभ राशि में रहकर रोहिणी नक्षत्र में और बुध मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही मंगल मेष राशि में रहकर भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। 29 मई को बुध मिथुन राशि में और 31 मई को राहु शतभिषा और शुक्र पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा गुरु मिथुन राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित रहेंगे। इसके अलावा गंगा दशहरा का पर्व भी इसी सप्ताह पड़ रहा है। ये मानसिक और शारीरिक रूप से संतुष्टि दे सकता है। पंडित केपी शुक्ल के अनुसार इस सप्ताह कई राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ के योग बन रहे हैं। जानें इस सप्ताह की शुभ राशियों के बारे में…
वृषभ राशि लकी साप्ताहिक राशिफल (Taurus Lucky Weekly Horoscope)
इस राशि के जातकों को हर काम में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। आप आने वाले समय में अच्छी प्रगति कर सकते हैं। आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां कारगर हो सकती है। आप किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि अच्छी जाने वाली है। व्यापार में भी लाभ मिल सकता है। इसके अलावा आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि हो सकती है, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं।
मिथुन राशि लकी साप्ताहिक राशिफल ( Gemini Lucky Weekly Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा जा सकता है। इस राशि के जातकों को कई कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। संतान पक्ष की ओर से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।
सिंह राशि लकी साप्ताहिक राशिफल ( Leo Lucky Weekly Horoscope)
इस राशि के जातकों के लिए मई का ये सप्ताह अनुकूल जा सकता है। इस सप्ताह आपके जीवन में सकारात्मक असर देखने को मिल सकते हैं। संतान का पूरा सहयोग मिल सकता है, जिससे आप कई परेशानियों से निजात पा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। लंबे समय से चला आ रहा तनाव समाप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। गुरुवार का दिन आपके लिए काफी खास रहने वाला है।
धनु राशि लकी साप्ताहिक राशिफल ( Sagittarius Lucky Weekly Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह शुभ रहने वाला है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है। ऐसे में आप धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं। लंबे समय से जिस काम, प्रोजेक्ट में लगे हुए है, तो इसमें अब सफलता हासिल हो सकत है। स्वास्थ्य इस सप्ताह अच्छा रह सकता है। करियर में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता हासिल हो सकती है।
मीन राशि लकी साप्ताहिक राशिफल ( Pisces Lucky Weekly Horoscope)
मीन राशि के जातकों के करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। हालांकि काम के सिलसिले में थोड़ी भागदौड़ रह सकती है। लेकिन इससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आमदनी के कई नए स्त्रोत खुलने के योग बन रहे हैं। ऐसे में आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। माता-पिता और गुरु के मार्गदर्शन से आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। हालांकि इस सप्ताह किसी को पैसे उधार देने या फिर शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
